जलाशयों में लगातार घट रहा है पानी का स्तर

20-Mar-2026 08:58 PM

नई दिल्ली। इस वर्ष जनवरी से मध्य मार्च तक देश के 70 प्रतिशत भाग में वर्षा की भारी कमी दर्ज की गई जिससे बांधों-जलाशयों में पानी का स्तर लगातार घटता रहा और अब यह कुल भंडराण क्षमता का आधा रह गया है।

उत्तरी क्षेत्र के जलाशयों में 45.5 प्रतिशत, पूर्वी क्षेत्र में 50 प्रतिशत, मध्यवर्ती संभाग में 57 प्रतिशत तथा पश्चिमी क्षेत्र में करीब 62 प्रतिशत पानी का स्टॉक बचा हुआ है। 

मौसम विभाग ने 16 मार्च से 4 अप्रैल तक देश के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है जिससे बांधों जलाशयों में जल स्तर घटने की गति कुछ धीमी पड़ सकती है। 

महाराष्ट्र, गुजरात एवं गोवा के जलाशयों में 60 प्रतिशत या उससे ज्यादा पानी का स्टॉक मौजूद है जबकि छत्तीसगढ़ के बांधों में 71 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 59 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 51 प्रतिशत तथा डबरा खंड में 43 प्रतिशत पानी का स्टॉक बचा हुआ है।

जहां तक पूर्वी क्षेत्र का सवाल है तो वहां बांधों जलाशयों में भंडारण क्षमता के मुकाबले पानी का स्तर घटकर आसाम में 20 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 25 प्रतिशत रह गया है। उड़ीसा में यह 52 प्रतिशत है। झारखंड में स्थिति बेहतर और बिहार में खराब है।