जून 2025 WASDE रिपोर्ट सोयामील
13-Jun-2025 10:13 AM
जून 2025 WASDE रिपोर्ट
सोयामील
★ भारत में सोयामील उत्पादन बढ़ा, निर्यात घटा
★ रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सोयामील उत्पादन वर्ष 2025-26 में 90.8 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है, पिछले वर्ष के 88 लाख टन के मुकाबले 2.8 लाख टन अधिक।
~~~~~~~
रिपोर्ट के अनुसार:
★ प्रारंभिक भंडार घटकर 2 लाख टन रह गया (2024-25 में 2.2 लाख टन था)
★ घरेलू खपत में तेज़ वृद्धि: 70.8 लाख टन से बढ़कर 76.5 लाख टन (5.7 लाख टन की बढ़ोतरी)
★ निर्यात में गिरावट: 2024-25 के 18 लाख टन से घटकर 2025-26 में 14 लाख टन (4 लाख टन की कमी)
★ अंतिम भंडार बढ़कर 2.8 लाख टन हो सकता है, जो पिछले वर्ष से 0.8 लाख टन अधिक है
★ घरेलू खपत में वृद्धि भाव कम होने से दर्शाई गई, जबकि वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा और कीमतों के दबाव के कारण निर्यात में आई कमी।
~~~~~~~~~
सोयातेल
★ भारत में सोयातेल का आयात घटा, भंडार बढ़ा
★ भारत में सोयातेल का आयात वर्ष 2025-26 में घटकर 46 लाख टन रहने का अनुमान, पिछले वर्ष के 51 लाख टन से 5 लाख टन कम।
रिपोर्ट के अन्य मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
★ प्रारंभिक भंडार बढ़कर 12 लाख टन हो गया (2024-25 में 7.5 लाख टन), यानी 4.5 लाख टन की बढ़त
★ उत्पादन में मामूली वृद्धि: 20.4 लाख टन (2024-25 में 19.8 लाख टन)
★ घरेलू उपयोग में मामूली गिरावट: 66.2 लाख टन से घटकर 65.5 लाख टन
★ अंतिम भंडार बढ़कर 12.8 लाख टन तक पहुंच सकता है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 0.8 लाख टन अधिक है
★ भारत में घरेलू उत्पादन और प्रारंभिक स्टॉक में वृद्धि ने आयात पर निर्भरता को थोड़ा कम किया है।
