जीरा कीमतों में मंदा
27-Feb-2024 07:48 PM
नई दिल्ली । आज की जीरा कीमतों में मंदा रहा। चालू सीजन के दौरान अधिक उत्पादन के कारण बाजार में व्यापारिक मनोवृत्ति मंदे की बनी हुई है। गुजरात के अलावा राजस्थान की जोधपुर, मेड़ता मंडी में भी नए जीरे की छिटपुट आवक शुरू हो गई है।
आगामी दिनों में नए मालों की आवक का दबाव बनने से अभी कीमतों में और गिरावट आ सकती है। आज ऊंझा मंडी में नए जीरे की आवक 35 हजार बोरी की रही और भाव 500/700 रुपए प्रति क्विंटल मंदे के साथ बोले गए। मंडी में जीरे का भाव घटकर 2400/2800 रुपए पर आ गया है।
वायद में भी भाव मंदे रहे। मार्च का वायदा 1260 रुपए एवं अप्रैल का 900 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है। इस वर्ष गुजरात एवं राजस्थान दोनों ही राज्यों में जीरा उत्पादन गत वर्ष की तुलना में अधिक माना जा रहा है।
