काजू निर्यात मामले में वियतनाम अव्वल, भारत पिछड़ा

30-May-2025 09:17 AM

काजू निर्यात मामले में वियतनाम अव्वल, भारत पिछड़ा
★ पिछले 15 वर्षों में भारत से काजू का निर्यात 50% तक बढ़ा। 2011-12 में रिकॉर्ड 1.3 लाख टन हुआ था काजू का निर्यात।
★ 2023-24 में निर्यात आमदनी 7 साल के निम्न स्तर पर। 2022-23 में 60,000 टन से कम मात्रा में हुआ निर्यात।
★ चालू सीजन में निर्यात 45 हजार टन में सिमट सकता है।
★ भारत में काजू की घरेलू खपत 3.5 लाख टन से अधिक रहती है जबकि प्रोसेसिंग क्षमता 20 लाख टन व उत्पादन ।
★ भारत में प्रोसेस्ड काजू की खपत 7-7.5 लाख टन रहती है। 30 लाख टन कच्चे काजू की प्रोसेसिंग के बाद 4 लाख टन से मामूली अधिक काजू का उत्पादन होता है। भारत विश्व का सबसे बड़ा खपतकर्ता देश।
★ 2023-24 में कच्चे काजू का उत्पादन 7.95 लाख टन रहा था। भारत की आयात पर निर्भरता अधिक।
★ भारत में प्रोसेस्ड काजू की कीमतें वियतनामी काजू से अधिक, जिससे निर्यात हो रहा है प्रभावित।
★ चालू वर्ष में वियतनाम ने 10.4 लाख टन कच्चे काजू का किया आयात, गत वर्ष से 10% अधिक।