कल दिल्ली गेहूं बढ़त के साथ हुआ बंद

16-Nov-2024 08:54 AM

कल दिल्ली गेहूं बढ़त के साथ हुआ बंद
★ 15 नवम्बर को दिल्ली गेहूं 3170-3180 रुपए, नजफगढ़ 3000, नरेला 2950, राजकोट 3300, इंदौर 2850/3330, ग्वालियर 2800/2850, गंगानगर 2680/2840, गोरखपुर 2840, इटावा 2800 प्रति क्विंटल पर बिका।
★ कुल मिलाकर सभी बाजारों में कीमतों में मजबूती देखी गयी। बिजाई की शुरुआत अधिकतर राज्यों में हो चुकी हैं।
★ जिस अनुपात में बाजार बढ़ने लगे हैं उसे देख लगता है कि अब प्राइवेट में गेहूं का स्टॉक भी धीरे-धीरे घट रहा है तथा जो भी माल बड़ी कंपनियों के पास पड़ा है वे निचले भावों पर गेहूं बेचने को इच्छुक नहीं, महंगाई नियंत्रण में रखनी है तो OMSS स्कीम लानी होगी।