कालीमिर्च में गिरावट
23-Feb-2024 07:27 PM
नई दिल्ली । अधिक उत्पादन एवं कमजोर मांग के कारण कालीमिर्च के भाव दिन प्रतिदिन घट रहे है। अभी हाल-फिलहाल तेजी की संभावना भी नहीं है। इस वर्ष देश में कालीमिर्च का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में अधिक माना जा रहा है।
हाजिर में कमजोर उठाव के कारण कोचीन बाजार में कालीमिर्च के भाव 10/15 रुपए प्रति किलो मंदे के साथ बोले गए। कर्नाटक की चिकमगलूर मंडी में भी भाव 15/20 रुपए मंदे रहे। उत्पादक केन्द्रों के मंदे समाचार मिलने के कारण खपत केन्द्रों पर भी कालीमिर्च के भाव नरमी के साथ बोले जा रहे है।
