कीमतों में स्थिरता और उपलब्धता बढ़ाने के लिए उठाए गए कदम

12-Mar-2025 11:37 AM

कीमतों में स्थिरता और उपलब्धता बढ़ाने के लिए उठाए गए कदम 
★ देश में दाल संकट को हल करने और महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार ने कई नीतियां लागू की है। इससे खुले बाजार में दाल की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों में स्थिरता आएगी।
★ 35 लाख टन बफर स्टॉक के मुकाबले मौजूदा भंडार सिर्फ 14.5 लाख टन है।
★ 2021-22 में 30 लाख टन और 2022-23 में 28 लाख टन था स्टॉक।
★ घटे स्टॉक को देख सरकार  ने पीली मटर, तुवर और उड़द के मुफ्त आयात की अवधि बढ़ाई। 
★ पीली मटर के आयात पर 31 मई 2025 तक छूट दी गई तथा उड़द और तुवर के मुफ्त आयात की  अवधि 31 मार्च 2026 तक बढ़ाई गई।
★ मसूर पर 10% आयात शुल्क लगाया गया। 
★ पहले से ही सभी दलहन की कीमतें MSP से  रही है, आयात बढ़ाये जाने से कीमतों पर पड़ा असर।
★ मसूर और चना की नई फसल बाज़ारों में आने लगी, भाव MSP से कम होने के कारण सरकारी खरीद बढ़ने की उम्मीद।
★ तुवर की सरकारी खरीद मात्रा भी बढ़ती नज़र आ रही है।