कनाडा बाजार

01-May-2025 11:39 AM

कनाडा बाजार
मसूर
★ कीमतें बिना किसी विशेष बदलाव के पिछले सप्ताह बराबर। 
★ लाल मसूर की स्पॉट मार्केट भाव लगभग 33 सेंट प्रति पाउंड, नई फसल की बोली अभी भी लगभग 29 सेंट प्रति पाउंड पर।
★ पुरानी बड़ी हरी मसूर हाल ही में 48–50 सेंट प्रति पाउंड पर बिकी, जबकि नई फसल के लिए 41–42 सेंट प्रति पाउंड बोले जा रहे हैं भाव।
★ पुरानी बड़ी हरी मसूर के सौदे कम जिससे भाव नहीं खुले।खरीदारों की रुचि धीमी। 
★ पुरानी छोटी हरी मसूर 43–44 सेंट प्रति पाउंड और नई फसल के लिए 37–38 सेंट प्रति पाउंड चल रही है।
★ फिलहाल मसूर बाजार में तुरंत किसी बड़ी मूल्य-परिवर्तन की संभावना नहीं दिख रही है, लेकिन जैसे-जैसे बुआई आगे बढ़ेगी और फसल की कटाई निकट आएगी तब स्तिथि और स्पष्ट होगी।
~~~~~~~~
मटर
★ कई क्षेत्रों में बुआई शुरू, बुआई क्षेत्र में 16% की कमी देखी जा रही है। 
★ चीन द्वारा मटर पर लगाए जाने वाले 100% टैरिफ की कब्र से कई किसान अन्य फसलों की और मुड़ रहे हैं। 
★ भारत के पास मटर का स्टॉक अधिक, 31 मई के बाद टैरिफ को फिर से लागू होगा या नहीं देखना होगा।
★ इस समय मटर की कीमतों में नरमी। 
★ स्पॉट पीली मटर की कीमत $10.75 प्रति बुशेल फार्म गेट (FOB), नई पीली मटर के $8.50–$9.00 प्रति बुशेल FOB पर हो रहे है व्यापार। 
★ हरी मटर #2 की कीमत $16.00 प्रति बुशेल (डिलीवर) है, जबकि नई फसल $12.50 प्रति बुशेल FOB पर बिक रही है। 
~~~~~~~~~
काबुली चना
★ बाजार स्थिर, पिछले सप्ताह कुछ छिटपुट व्यापार दर्ज किए गए हैं। 9 मिमी या उससे अधिक कैलिबर के व्यापर $0.39–$0.40 प्रति पाउंड पर हुए। 
★ 7 और 8 मिमी आकार का प्रतिशत अधिक है, उनके लिए $0.05–$0.06 प्रति पाउंड तक का अंतर देखा जा रहा है।
★ नई फसल के लिए ऑन-फार्म कीमत लगभग $0.34 प्रति पाउंड बताई जा रही है।