कनाडा बाजार

20-Mar-2025 12:04 PM

कनाडा बाजार 
मटर
★ हाल ही में चीन में मटर आयात पर 100% शुल्क लगाए जाने की घोषणा के बाद मटर बाजार में उथल-पुथल। 
★ इन शुल्कों के कारण मटर की बुवाई का रुझान अन्य दलहन फसलों की ओर शिफ्ट हो सकता है।
★ नए विपणन वर्ष में कुल आपूर्ति अभी भी अधिक रहने की उम्मीद।
★ कीमतों में पहले ही नरमी आ गई है और यदि गिरावट जारी रहती है तो अन्य एशियाई बाजारों से मांग में वृद्धि हो सकती है। 
★ पीली मटर की कीमत लगभग $9.50 प्रति बुशल (FOB) फार्म हैं। जबकि हरी मटर सीमित मात्रा में $16.00 प्रति बुशल बोली जा रही है। 
★ नई फसल की अधिकांश खरीदारों ने कोई बोली नहीं लगाई। 
~~~~~~~
मसूर
★ दुनियाभर में बाजार के दबाव के कारण हालिया सुस्ती के बाद मसूर बाजार अब स्थिर बना हुआ है।
★ छोटी नई हरी मसूर की कीमत 40 सेंट प्रति पाउंड (FOB फार्म) से कम। बड़ी हरी मसूर की कीमत 43-44 सेंट प्रति पाउंड (FOB फार्म) है, जिसकी डिलीवरी सितंबर से दिसंबर के बीच होगी।
★ पुरानी बड़ी हरी मसूर 55 सेंट प्रति पाउंड (FOB फार्म) पर हो रहे हैं कारोबार, जबकि छोटी हरी मसूर की कीमत 48-50 सेंट प्रति पाउंड है।
★ पुरानी लाल मसूर बाजार फिलहाल 31-32 सेंट प्रति पाउंड के दायरे में, जबकि नई फसल की कीमत 27-28 सेंट प्रति पाउंड (ऑन फार्म) है।
★ कुल मिलाकर, इस समय बाजार में मसूर की गतिविधि अपेक्षाकृत शांत।
~~~~~~~
काबुली चना
★ पुरानी फसल की कीमतें $0.30-$0.33 प्रति पाउंड (FOB फार्म) के आसपास।
★ भारत में काबुली चना का उत्पादन बढ़ा जिससे अंतराष्ट्रीय बाज़ारों में प्रतिस्पर्धा बढ़ी।
★ अमेरिका के पास अब भी काबुली चने का बड़ा स्टॉक मौजूद।