कनाडा बाजार मटर
12-Jun-2025 12:21 PM
कनाडा बाजार
मटर
★ कीमतों में इस सप्ताह भी ज्यादा बदलाव नहीं।
★ भारत द्वारा शून्य आयात शुल्क की समयसीमा 2026 तक बढ़ाने की घोषणा का फिलहाल कीमतों पर कोई खास असर नहीं दिखा है, क्योंकि भारत के पास पहले से ही पर्याप्त भंडार मौजूद है।
कीमतों की स्थिति:
पीली मटर
★ पुरानी और नई दोनों $9.00 से $9.50 प्रति बुशेल (पिक-अप सहित) पर स्थिर
हरी मटर
★ पुरानी: $16.00 से $16.50 प्रति बुशेल (पिक-अप सहित)
★ नई: लगभग $13.50 प्रति बुशेल (AOG सहित)
मैपल मटर
★ पुरानी और नई दोनों $12.00 से $13.00 प्रति बुशेल (पिक-अप सहित) पर टिकी।
★ मटर बिजाई समाप्त।
~~~~~~~
मसूर
★ मसूर की बोलियों में नरमी। खरीदार नई फसल की प्रतीक्षा में।
★ मार्च और अप्रैल में अपेक्षाकृत कम निर्यात के कारण एंडिंग स्टॉक्स बढ़ा।
★ भारत में तुवर बाजार में जारी कमजोरी के कारण हरी मसूर पर दबाव।
★ लाल मसूर की कीमतों में भी हाल के हफ्तों में गिरावट आई।
★ सस्केचेवान में गरमी, सूखे और तेज़ हवाओं से हो सकती हैं प्रभावित।
★ पिछले सप्ताह की रिपोर्ट में 79 प्रतिशत मसूर की फसल को अच्छी से अत्यंत अच्छी बताया गया। फसल को अगले 5 से 10 दिनों में बारिश की सख्त जरुरत।
~~~~~~~
काबुली चना
★ बाजार जून के मध्य तक बिना किसी बड़े बदलाव के स्थिर। मांग धीमी।
★ पुरानी फसल के अच्छे आकार की कीमतें $0.30 से $0.39 प्रति पाउंड के बीच, जबकि 9 मिमी से छोटे आकार के चने पर छूट दी जा रही है।
★ नई फसल के लिए खरीदार 10 बुशेल प्रति एकड़ के क्लॉज के साथ अनुबंध करने को तैयार हैं।
★ वर्तमान कीमतें छोटे आकार के चने के लिए लगभग $0.27 प्रति पाउंड एफओबी और बड़े कबुली चने के लिए $0.33 प्रति पाउंड एफओबी फार्म तक हैं।
