कनाडा का कृषि क्षेत्र व्यापार तनाव से प्रभावित
18-Mar-2025 10:16 AM
कनाडा का कृषि क्षेत्र व्यापार तनाव से प्रभावित
★ चीन और अमेरिका के साथ व्यापार तनाव ने देश के अनाज किसानों को गंभीर आर्थिक और वित्तीय दबाव में डाल दिया है।
★ कनाडा में बिजाई से पहले हुए सर्वे 2025 पिछले सप्ताह जारी किया।
★ अनुमान लगाया गया कि इस वर्ष गेहूं, मक्का, जई और मटर का रकबा बढ़ेगा, जबकि कैनोला, सोयाबीन, जौ और मसूर का घट सकता है।
★ कुल फसल बिजाई 2025 में 431 लाख हेक्टेय में प्रमुख फसलों की बुवाई का अनुमान है, जो 2024 के 427.6 से 0.8% अधिक है।
★ गेहूं का रकबा 2.6% बढ़कर 111.2 लाख हेक्टेयर हो सकता है, जिसमें से वसंत गेहूं का क्षेत्र 2.5% बढ़कर 78.6, ड्यूरम का 25.8 और शरदकालीन गेहूं का क्षेत्र 15.1% बढ़कर 680,000 हेक्टेयर हो सकता है।
