कनाडा का कृषि क्षेत्र व्यापार तनाव से प्रभावित
18-Mar-2025 10:17 AM
कनाडा का कृषि क्षेत्र व्यापार तनाव से प्रभावित
★ चीन और अमेरिका के साथ व्यापार तनाव ने देश के अनाज किसानों को गंभीर आर्थिक और वित्तीय दबाव में डाल दिया है।
★ कनाडा में बिजाई से पहले हुए सर्वे 2025 पिछले सप्ताह जारी किया।
★ अनुमान लगाया गया कि इस वर्ष गेहूं, मक्का, जई और मटर का रकबा बढ़ेगा, जबकि कैनोला, सोयाबीन, जौ और मसूर का घट सकता है।
★ कुल फसल बिजाई 2025 में 431 लाख हेक्टेय में प्रमुख फसलों की बुवाई का अनुमान है, जो 2024 के 427.6 से 0.8% अधिक है।
~~~~~~~~~~~~~
कैनोला
★ 2025 में कनाडा में कैनोला का कुल रकबा 1.7% घटकर 87.6 लाख हेक्टेयर हो सकता है, जो पिछले पांच साल के औसत के करीब है।
★ सास्केचेवान में 1.2% वृद्धि होकर 49.4, अल्बर्टा 4.3% घटकर 24.7, मेनिटोबा में 6.4% घटकर 12.5 लाख हेक्टेयर हो सकता है।
★ कैनोला तेल और कैनोला मील पर चीन द्वारा 100% आयात शुल्क लगाने के बाद इसकी कीमतों में गिरावट आई।
★ ICE कैनोला वायदा अनुबंध (फ्यूचर प्राइस) में फरवरी 2025 में C$680.10 प्रति टन से गिरकर मार्च 2025 में C$560.50 प्रति टन हो गया, जो 17.6% की गिरावट है।
~~~~~~~~~
सोयाबीन
★ सोयाबीन की बिजाई 1.3% घटकर 22.8 लाख हेक्टेयर होने का अनुमान। ओंटारियो में सोयाबीन का क्षेत्र 7.8% घटकर 11.7 लाख हेक्टेयर हो सकता है।
