कनाडा का कृषि क्षेत्र व्यापार तनाव से प्रभावित
18-Mar-2025 10:21 AM
कनाडा का कृषि क्षेत्र व्यापार तनाव से प्रभावित
★ चीन और अमेरिका के साथ व्यापार तनाव ने देश के अनाज किसानों को गंभीर आर्थिक और वित्तीय दबाव में डाल दिया है।
★ कनाडा में बिजाई से पहले हुए सर्वे 2025 पिछले सप्ताह जारी किया।
★ अनुमान लगाया गया कि इस वर्ष गेहूं, मक्का, जई और मटर का रकबा बढ़ेगा, जबकि कैनोला, सोयाबीन, जौ और मसूर का घट सकता है।
★ कुल फसल बिजाई 2025 में 431 लाख हेक्टेय में प्रमुख फसलों की बुवाई का अनुमान है, जो 2024 के 427.6 से 0.8% अधिक है।
~~~~~~~~~~~
मटर
★ पीली मटर क्षेत्रफल में 9.5% बढ़कर 14.2 लाख हेक्टेयर रहने की उम्मीद है, लेकिन चीन द्वारा 100% आयात शुल्क लगाने से कीमतों प्रभावित रह सकती हैं।
★ भारत में पीली मटर बिना किसी आयात शुल्क के लिए BL डेट 31 मई 2025 रखी गई, इस समय कनाडा में बिजाई मध्य में होगी।
★ इस कारण से भी किसान बिजाई से पहले कई बार सोचेंगे।
~~~~~~~~~~~
मसूर
★ मसूर की बिजाई 2024 की तुलना में 0.8% घटकर 16.9 लाख हेक्टेयर रह सकती है।
★ भारत द्वारा 10% आयात शुल्क लगाए जाने से बिजाई पर अधिक असर नहीं पड़ेगा परन्तु ऑस्ट्रेलिया, रूस, टर्की द्वारा कनाडा को निचले भावों पर मसूर बेचने पर विवश होना पड़ेगा।
