कनाडा- काबुली चना उत्पादन, निर्यात की जानकारी

22-Aug-2025 08:20 AM

कनाडा- काबुली चना उत्पादन, निर्यात की जानकारी
सीजन 2024-25
★ कनाडा में काबुली चने का निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहा और रिकॉर्ड 2.2 लाख टन तक पहुंचा।
★ इस वृद्धि का मुख्य कारण पाकिस्तान और यूरोपीय संघ (EU) को अधिक निर्यात रहा। अधिक आपूर्ति के चलते, रिकॉर्ड निर्यात के बावजूद कैरी-आउट स्टॉक्स में तेज़ बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
★ वैश्विक आपूर्ति बढ़ने के कारण औसत कीमत में तेज गिरावट आई और यह घटकर 735 डॉलर प्रति टन रही।
~~~~~~~~~
सीजन 2025-26
★ काबुली चने का उत्पादन बढ़कर 3.25 लाख टन पहुंचने का अनुमान।
★ कुल आपूर्ति में पिछले वर्ष की तुलना में तेज़ वृद्धि का अनुमान।
★ निर्यात 2024-25 की तुलना में कम रहने की संभावना है, जबकि कैरी-आउट स्टॉक्स में भारी बढ़ोतरी होगी।
★ अधिक आपूर्ति के चलते औसत कीमत 2024-25 की तुलना में और घटने की संभावना है।
~~~~
अमेरिका
★ USDA के अनुसार 2025-26 में अमेरिका में काबुली चने की बुवाई का क्षेत्र 8% बढ़कर लगभग 5.4 लाख एकड़ और उत्पादन 6% बढ़कर 2.7 लाख टन रह।
★ कनाडा में काबुली चना की आपूर्ति बढ़ने से भारत से हो रहे निर्यात पर असर पड़ सकता है।