कनाडा मटर उत्पादन, निर्यात आंकड़ों की जानकारी: AAFC
21-Aug-2025 11:36 AM
कनाडा मटर उत्पादन, निर्यात आंकड़ों की जानकारी: AAFC
सीजन 2024-25
★ निर्यात करीब 22 लाख टन रहा, 2023-24 की तुलना में 8% कम।
★ चीन और अमेरिका को कम निर्यात की भरपाई भारत और बांग्लादेश को अधिक निर्यात से हुई।
★ निर्यात में कमी और घरेलू खपत में वृद्धि के बावजूद 2024-25 में अधिक उत्पादन के कारण कैरी-आउट स्टॉक्स बढ़कर 5.3 लाख टन पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष और पिछले पाँच वर्षों के औसत से अधिक है।
★ कैरी-आउट स्टॉक्स बढ़ने की वजह से सभी प्रकार की सूखी मटर की औसत कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे 2024-25 की औसत कीमतें 2023-24 के स्तर से 12% कम रहीं।
~~~~~~
सीजन 2025-26
★ कनाडा में सूखी मटर का उत्पादन तेज़ी से बढ़कर 35 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान।
★ अधिक उत्पादन और बड़े कैरी-इन स्टॉक्स के चलते कुल आपूर्ति 21% बढ़कर 40 लाख टन तक पहुंचने की सम्भावना।
★ निर्यात घटकर 21 लाख टन रहने की संभावना है, जबकि भारत, बांग्लादेश और अमेरिका कनाडा के प्रमुख निर्यात बाजार बने रहेंगे।
★ कैरी-आउट स्टॉक्स बढ़कर रिकॉर्ड 12.8 लाख टन तक पहुंच सकते हैं।
★ 2024-25 की तुलना में औसत कीमतें घटने का अनुमान है, क्योंकि आपूर्ति में भारी वृद्धि होगी।
~~~~~~~
अमेरिका
★ USDA के अनुसार 2025-26 में अमेरिका में मटर की बुवाई का क्षेत्र 10% बढ़कर लगभग 11 लाख एकड़ और उत्पादन बढ़कर 8 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है।
