कनाडा दलहन बाजार
12-Dec-2024 10:23 AM
कनाडा दलहन बाजार
मटर
★ स्टैट्स कनाडा रिपोर्ट द्वारा दिए आकड़ों से बाजारों पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ा, सभी को भारत सरकार के निर्णय का इन्तजार।
★ कनाडा के विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में इस समय मटर का पर्याप्त स्टॉक तथा अन्य दलहन के भाव नीचे चल रहे हैं।
★ ऐसे में आयात अवधि को न बढ़ाने की सम्भावना बन रही है।
★ कनाडा में पीली मटर की कीमतें 10.5-11$/बुशल एफओबी फ़ार्म, हरी मटर की 16.5-17$/बुशल एफओबी फ़ार्म चल रही हैं।
★ मटर आयात समय अवधि 31 दिसंबर 2024 निकट आने से निर्यात सौदों में आ रही है कमी।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
कनाडा मसूर की कीमतों में देखी गयी स्थिरता
★ कनाडा लाल मसूर के सौदे 32.5-33.5 सेंट एफओबी फ़ार्म व #2 बड़ी हरी मसूर की 58-60 सेंट चल रहे हैं, छोटी हरी मसूर 53-55 सेंट एफओबी फ़ार्म पर हो रहे हैं सौदे नई फसल के सौदे कम, नई हरी छोटी मसूर 45, बड़ी हरी मसूर 47 सेंट चल रही हैं।
