कनाडा दलहन बाजार
30-May-2025 09:28 AM
कनाडा दलहन बाजार
मटर
★ कनाडा के मटर उत्पादक किसानों, निर्यातकों की नजर भाररत पर टिकी। 31 मई 2025 को बिना शुल्क के मटर आयात की अवधि समाप्त होगी, जिसमें केवल 2 दिन शेष।
★ पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह पीली मटर के भाव 9.5-10$/बुशेल व हरी मटर के 16$/बुशेल एफओबी फ़ार्म दर्ज किये गये।
★ नई हरी मटर के भाव 13-13.5$/बुशेल्क व नई पीली मटर के 9$/बुशेल चल रहे हैं।
★ कनाडा द्वारा लगाये गये टैरिफ के कारण किसानों की मटर में दिलचस्पी कम।
★ कनाडा में मटर बिजाई अंतिम पढ़ाव में। फाइनल आकड़े जल्द दिए जायेंगे।
★ कनाडा में 26 मई तक मटर की बिजाई 98% पहुंची।
~~~~~~~~
मसूर
★ कनाडा में मसूर बिजाई 26 मई तक 95% पहुंची, बिजाई अंतिम पढ़ाव में।
★ बिजाई के बाद कुछ क्षेत्रों में हाल ही में हुई बारिश से फसल को मिला फायदा, कुछ क्षेत्र में मौसम शुष्क।
★ इस वर्ष कनाडा में मसूर का एरिया बढ़ने की उम्मीद।
★ बिजाई आकड़े जल्द ही दिए जायेंगे।
~~~~~~~~~~~~
काबुली चना
★ व्यापर सुस्त, पिछले व इस सप्ताह सौदे हुए कम।
★ इस वर्ष एरिया बढ़ने की उम्मीद जिससे उपलब्धता अधिक रहेगी।
★ अमरीका में भी एरिया बढ़ा।
★ कनाडा में 26 मई तक काबुली चना बिजाई 91% पहुंची।
