कनाडा दलहन बाजार
11-Jul-2025 08:18 AM
कनाडा दलहन बाजार
मटर
★ स्टैट्सकैन के अनुसार इस साल कनाडा में मटर की बुवाई पिछले साल की तुलना में 9% अधिक है। हरी मटर और मेपल मटर की बुवाई पिछले वर्षों की तुलना में काफी बढ़ी है।
★ वर्तमान में मटर बाजार मंदी के दौर में, पुरानी और नई फसल के भाव धीरे-धीरे एक जैसे होने लगे। पुरानी और नई पीली मटर के भाव लगभग $9.00 प्रति बुशेल (खेत से उठाव मूल्य)। पुरानी हरी मटर फसल के भाव $16.50–$17.00 प्रति बुशेल और नई फसल $13.00 प्रति बुशेल चल रहे हैं।
★ मेपल मटर के दाम दोनों फसलों के भाव $12.00 –$13.00 प्रति बुशेल पर स्थिर।
★ भारत में अभी भी मटर का पर्याप्त भंडार मौजूद है और बाजार मूल्य काफी कम, जिससे निकट भविष्य में भारत से आयात की संभावना कम लग रही है।
★ चीन की ओर से भी फीड मटर की मांग नहीं दिख रही, क्योंकि वहां मक्का और सोयामील आधारित पशु आहार की कीमतें कम हैं।
★ हालांकि, रूस से चीन को भेजी जा रही मटर की कीमतें लगातार गिर रही हैं, जिससे कनाडाई मटर के लिए बाजार में ज्यादा उम्मीद नहीं दिख रही।
~~~~
मसूर
★ स्टैट्सकैन ने मसूर की अनुमानित बुवाई क्षेत्रफल 2 लाख एकड़ बढाकर 43.8 लाख एकड़ दिया। पिछले वर्ष की तुलना में करीब 4% अधिक है।
★ बड़ी हरी मसूर में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है—पिछले साल के 11.1 लाख एकड़ से बढ़कर इस साल 14.4 लाख एकड़ हो गया है।
★ छोटी हरी मसूर का क्षेत्र भी उल्लेखनीय रूप से 44% की बढ़त के बाद 45.7 हजार एकड़ से 69.1 हजार एकड़ पहुंचा।
★ लाल मसूर का क्षेत्र 25.6 लाख एकड़ से गिरकर 21.4 लाख एकड़ रहा।
★ पिछले सप्ताह की रिपोर्ट के अनुसार मसूर की 59% फसल अच्छी से बेहतरीन स्थिति में है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 62% था।
मूल्य स्थिति:
★ पुरानी व नई लाल मसूर: ~$0.28 प्रति पाउंड (FOB), छोटी हरी मसूर:~$0.34 प्रति पाउंड (FOB), बड़ी हरी मसूर:~$0.38– $0.40 प्रति पाउंड (FOB)
~~
★ भारत में तुवर की कीमतें काफी नीचे, जिससे हरी मसूर का आयात हतोत्साहित हो रहा है। वहीं लाल मसूर की मांग भी कमजोर बनी हुई है।
★ इस समय मसूर बाज़ार में ज़्यादा हलचल नहीं है—हालात सामान्य हैं।
~~~~~~~~
काबुली चना
★ काबुली चना बाजार को इस हफ्ते मंदी की खबर मिली है।
★ बुवाई क्षेत्र 2001/02 के बाद सबसे ज्यादा बताया जा रहा है।
★ अच्छी पैदावार और पुराने स्टॉक की मौजूदगी से कीमतें दबाव में रह सकती हैं।
★ सस्केचेवान में फसल की स्थिति 72% "अच्छी से बेहतरीन" है, जबकि अल्बर्टा में 53%।
★ निर्यात स्थिर है, मुख्य बाजार पाकिस्तान बना हुआ है।
