कनाडा दलहन बाजार

14-Aug-2025 08:30 AM

कनाडा दलहन बाजार
मटर: बारिश दे रही है फसल को नुकसान
★ खड़ी फसल पर हुई बारिश से बनने लगी चिंता। यह बारिश बिन बुलाए मेहमान की तरह आई।
★ हरी मटर की क्वालिटी प्रभावित होने की आशंका परन्तु उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
★ निर्यात डिमांड कमजोर, पुरानी पीली मटर की बीडिंग 9-9.25$/बुशेल व हरी मटर की 12-13$/बुशेल चल रही है।
★ चीन शायद ही कनाडा से आयात खोले।
~~~~~~~
भारत पर असर
★ भारत द्वारा अप्रैल से जुलाई तक 2.48 लाख टन पीली मटर का हुआ आयात जो गत वर्ष समानअवधि के दौरान 9 लाख टन के करीब था। गत वर्ष के मुकाबले आयात घटा।
★ सभी कर रहे हैं रूस व कनाडा की नई फसल का इन्तजार जो अक्टूबर से आएगी।
★ पोर्ट पर धीरे-धीरे स्टॉक ख़त्म। कीमतों में मामूली वृद्धि के आसार।