कनाडा दलहन बाजार

14-Aug-2025 08:33 AM

कनाडा दलहन बाजार
मसूर: भारी बारिश से फसल प्रभावित
★ बारिश से फसल हो रही है प्रभावित क्वालिटी पर पड़ सकता है असर।
★ अगैती फसल पर अधिक असर पड़ेगा, पिछैती फसल पर इतना असर नहीं। दाना बदरंग व दागी हो सकता है।
★ निर्यात डिमांड बेहद कमजोर।
★ बड़ी हरी मसूर के भाव 0.31-0.33$/पौंड, छोटी हरी मसूर पुरानी व नई के 0.27-0.28 व लाल मसूर के 0.28$/पौंड चल रहे हैं।
~~~~~~~~
भारत पर असर 
★ आई ग्रेन इंडिया के पास उपलब्ध एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार अप्रैल से जुलाई तक भारत में 1.71 लाख टन हुआ मसूर का आयात जो गत वर्ष    2.81 लाख टन था यानी मसूर आयात घटा है।
★ ऑस्ट्रेलिया की नई फसल आने में 1.5-2 महीने शेष, आगामी त्यौहारी मांग को देखते हुए कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है डिमांड का करें इन्तजार।