कनाडा दलहन बाजार

22-Aug-2025 08:21 AM

कनाडा दलहन बाजार
मटर- गिरावट जारी
★ फसल की कटाई आगे बढ़ने के साथ-साथ प्रमुख निर्यात बाजारों से खरीदारी की मांग कम होने के कारण मटर के दाम और नरम हो गए हैं।
★ पीली मटर लगभग $8.00 से $8.50 प्रति बुशल डिलीवर पर कारोबार कर रही है, जो मूवमेंट और लोकेशन पर निर्भर है।
★ हरी मटर की कीमतें गिरकर $12.00 से $12.50 प्रति बुशल के दायरे में आई, जो पिछले हफ्ते के उच्च स्तर से करीब 50 सेंट कम है।
★ हरी मटर की गुणवत्ता से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्टें सामने आ रही हैं।
★ देर से हुई बारिश के कारण ब्लीच, अर्थ टैग और अन्य नुकसान की खबरें आ रही हैं। 
★ मेपल मटर की स्थिति भी कमजोर। 
★ चीनी मांग के बिना बाजार की मौजूदा स्थिति में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
★ रूस और कनाडा में मटर की कटाई शुरू, दोनों देशों में उत्पादन अच्छा, रूस में उत्पादन रिकॉर्ड 50 लाख टन पहुंचने की उम्मीद। 
★ विश्व में मत्र की उपलब्धता बढ़ेगी जिसका असर अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों पर पड़ सकता है। 
~~~~~~~~~
मसूर- कीमतों पर दबाव जारी
★ फसल की कटाई की शुरुआत के साथ ही मसूर के दाम लगातार गिरावट के दबाव में बने हुए हैं।
★ सस्केचेवान में 11 अगस्त तक कटाई की 3% पहुंची।
★ बाजार पर दबाव का कारण केवल कटाई का असर नहीं है, बल्कि हाल के महीनों में निर्यात मांग में कमी भी है।
★ इससे कैरी-आउट स्टॉक्स बढ़ गए हैं, जिससे कीमतों में तेजी की संभावना और कम हो गई है।
★ हरी मसूर की कटाई लाल मसूर की तुलना में तेज़ी से आगे बढ़ रही है, जबकि लाल मसूर की कटाई की शुरुआत अभी हो रही है।
★ इस हफ्ते की मौजूदा कीमतें इस प्रकार हैं:
★ बड़ी हरी मसूर: 32–34 सेंट प्रति पाउंड (FOB फार्म)
★ छोटी हरी मसूर: 26–27 सेंट प्रति पाउंड (FOB फार्म)
★ लाल मसूर: 27–28 सेंट प्रति पाउंड (डिलीवर, विभिन्न स्थानों पर)
★ आगे चल कर कीमतों पर और दवाब बन सकता हैं, ऑस्ट्रलाई मसूर की कटाई भी जडल शुरू होगी। 
★ दोनों दक्षिण में एक साथ फसल आने के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों पर दवाब बन सकता है जिसका सीधा असर भारत में पड़ेगा। 
~~~~~~~~
काबुली चना- निर्यात मजबूत
★ कनाडा से  काबुली चने का निर्यात 2,07,000 मीट्रिक टन पहुंचा और यह 2,20,000 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की राह पर है।
★ इस मजबूत निर्यात के बावजूद आपूर्ति अच्छी बनी रहने से कीमतें शांत।
★ इस हफ्ते कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
★ खरीदार छोटे-छोटे सौदों में रुचि दिखा रहे हैं।