कनाडा दलहन बाजार
05-Mar-2026 10:38 AM
कनाडा दलहन बाजार
मटर: इस सप्ताह कीमतों में कोई बदलाव नहीं
★ केवल पुरानी पीली मटर के भावों में मामूली सुधार आया।
★ नई पीली मटर शांत व 7$/बुशेल के भाव पर स्थिर, पुरानी हरी मटर 10-10.5$/बुशेल रही।
★ नई हरी मटर 8.5$/बुशेल दर्ज की गयी।
★ चीन द्वारा पीली मटर आयात खोले जाने के बाद कीमतों में विशेष बदलाव नहीं आया।
★ रशिया कनाडा को दे रहा है कड़ी टक्कर।
~~~~~~~~~~
काबुली चना बाजार स्थिर
★ कनाडा में #2 काबुली चना की कीमतें 0.27$/पौंड एफओबी फ़ार्म चल रही हैं।
★ किसान नई फसल की तैयारी में जुटे।
~~~~~~~~~~~
मसूर: पिछले तीन सप्ताह से कीमतों में देखी गयी स्थिरता
★ अभी तक कनाडा से 5 लाख टन से कम मसूर का हुआ निर्यात।
★ पुरानी #2 हरी बड़ी मसूर 0.25$/पौंड एफओबी, नई हरी मसूर 0.24-0.25$/पौंड एफओबी के आसपास।
★ कुल मिलाकर कनाडा में कीमतों में विशेष बदलाव नहीं, ऑस्ट्रेलिया दे रहा है कनाडा को टक्कर।
★ सीजन के अंत में कनाडा में 15.4 लाख टन मसूर का स्टॉक बचने की उम्मीद।
