कनाडा दलहन बाजार

12-Sep-2024 10:30 AM

कनाडा दलहन बाजार

मटर कटाई जोरों पर, कटाई समाप्ति की ओर

★ सप्लाई गत वर्ष से अधिक।

★ पीली मटर के भाव 9-9.5$/बुशल व हरी मटर के 14$/बुशल चल रहे हैं।

★ भारत व चीन की डिमांड घटी, चीन रशिया से बड़ी मात्रा में कर रहा है मटर का आयात।

★ विदेशों की निगाहें भारत सरकार के फैसले पर टिकीं कि मटर आयात अवधि को बढाया जाता है या नहीं।

★ अभी जो परिस्थिति बन रही है उसे देख लगता है कि आयात शुल्क अवधि नहीं बढ़ाई जा सकती है।

★ भारत द्वारा अगर आयात अवधि में बढ़ोत्तरी नहीं की गयी तो विदशी मटर बाजार हो जायेंगे पानी-पानी।

★ कनाडा,  रशिया व अन्य देशों को यही चिंता सता रही है वैसे भी इन देशों ने भारत में बड़ी मात्रा में किया मटर का डंप।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~

मसूर कीमतों में देखी गयी बढ़ोत्तरी

★ लाल मसूर के मुकाबले हरी मसूर के मिल रहे हैं अच्छे भाव, बड़ी मसूर की बोली 52 सेंट व छोटी मसूर की 47 सेंट चल रही है।

★ अमरीकन हरी मसूर के 34 सेंट/पौंड के भाव बोले गये, कनाडा लाल मसूर 28-29 सेंट पर बिक रही है।

★ कनाडा की निगाहें ऑस्ट्रेलिया की फसल पर।

★ एक अनुमान के अनुसार 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया में 17 लाख टन हो सकता है मसूर का उत्पादन।

★ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया व वेस्टर्न विक्टोरिया में मौसम का मिजाज गड़बड़ाने से उत्पादकता पर असर पड़ा।

★ भारत में ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से बड़ी मात्रा में हुआ मसूर का आयात। स्टॉक भी अच्छा।

★ उपलब्धता बरकरार। विशेष वृद्धि की सम्भावना कमजोर।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~

काबुली चना

★ काबुली चना कटाई हो रही है 20% माल 9 एमएम व 15% माल 7 एमएम का आ रहा है।

★ कई क्षेत्रों में मौसम गर्म होने से साइज़ पर पड़ा असर।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Canada Pulses Market

Pea harvesting in full swing, harvesting nears its end

★ Supply more than last year.

★ Prices of yellow peas are 9-9.5$/bush and green peas are 14$/bush.

★ Demand from India and China has decreased, China is importing peas in large quantities from Russia.

★ Foreign countries are eyeing the Indian government's decision whether to extend the pea import period or not.

★ Looking at the current situation, it seems that the import duty period cannot be extended.

★ If India does not extend the import period, then the foreign pea markets will be ruined.

★ Canada, Russia and other countries are worried about this, as these countries have dumped peas in large quantities in India.

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Increase seen in lentil prices

★ Green lentils are getting good prices as compared to red lentils, bidding is 52 cents for big lentils and 47 cents for small lentils.

★ American green lentils were quoted at 34 cents/pound, Canadian red lentils are being sold at 28-29 cents.

★ Canada's eyes on Australia's crop.

★ According to an estimate, Australia may produce 1.7 million tonnes of lentils in 2024-25.

★ Productivity was affected due to the weather conditions in South Australia and Western Victoria.

★ India imported lentils in large quantities from Australia and Canada. Stock is also good.

★ Availability remains intact. Possibility of special increase is weak.

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Kabuli Chana

★ Kabuli Chana is being harvested, 20% of the produce is 9 mm and 15% is 7 mm.

★ Due to hot weather in many areas, the size is affected.