क्रूड पाम तेल पर आयात शुल्क बढ़ाकर 44 प्रतिशत करने का आग्रह किया
23-Jun-2026 05:45 PM
नई दिल्ली। तेलंगाना सरकर ने केंद्र से क्रूड पाम तेल (सीपीओ) पर आयात 10 प्रतिशत के मौजूदा स्तर से बढ़ाकर 44 प्रतिशत नियत करने और रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड प्लांट में उत्पादित यूरिया की सम्पूर्ण मात्रा का आवंटन सिर्फ तेलंगाना तक सीमित रखने का आग्रह किया है। तेलंगाना में खरीफ फसलों की बिजाई शीघ्र ही जोर पकड़ने की संभावना है उससे पूर्व केन्द्र से की गई यह दो मांग विशेष महत्वपूर्ण है तेलंगाना में ऑयल पाम के बड़े-बड़े बागान लगे हुए है।
तेलंगाना के उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री के साथ एक मीटिंग में यह मुद्दा उठाया। पिछले साल राज्य में यूरिया की आपूर्ति बाधित होने से किसानो को काफी कठिनाई हुई थी इसे देखते हुए इस बार रामगुंठा प्लांट में उत्पादित यूरिया का आवंटन सिर्फ तेलंगाना तक ही सीमित रखने के लिए कहा गया है क्रूड पाम तेल पर आयात शुल्क बढ़ाने के पीछे यह तर्क दिया गया की इससे राज्य के ऑयल पाम उत्पादक किसानो के हितो की रक्षा सम्भव हो पायेगी। तेलंगाना इसका प्रमुख उत्पादक राज्य बना हुआ है और वहां पाम बागानों का विस्तार किया जा रहा है।
