रासायनिक उर्वरको से लदा चार जहाज होर्मुज स्टूैट से आगे निकला
23-Jun-2026 04:10 PM
नई दिल्ली। ईरान-अमरीका के बीच शांति समझौते होने के बाद रासायनिक उर्वरको तथा इसके निर्माण में काम आने वाले इनपुट से लदा चार जहाज होर्मुज स्टूैट को पार करके भारत की ओर बढ़ गया। इस पर 1.80 लाख टन उर्वरक एवं इनपुट कहा हुआ है। वरिष्ठ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसमें करीब 92,250 टन यूरिया भी शामिल है वैसे बाद में लेबनान मुद्दे पर उत्पन्न विवाद के कारण ईरान ने होर्मुज स्टूैट को बंद कर दिया।
जानकर सूत्रों के अनुसार पश्चिम एशिया में युद्ध एवं तनाव शुरू होने के बाद से करीब 3.30 लाख टन यूरिया एवं 2.20-2.50 लाख टन डीएपी से बड़े जहाज होर्मुज स्टूैट के पास फसे हुए है इनमे से कुछ जहाजों को जल मार्ग से आगे बढ़ने की स्वीकृति मिल गई है और जहाजों ने उसे पार भी कर लिया इसमें से दो जहाजों पर क्रमशः 50 हजार टन एवं 42,750 टन यूरिया का स्टॉक लदा हुआ ये दोनों जहाज अगले कुछ दिनों में कृष्ण पट्टिनम एवं काकीनाडा बंदरगाह पर पहुंच जाएंगे। दो अन्य जहाजों पर 32,251 टन सल्फर तथा 55 हजार टन डीएपी खाद्य मौजूद है इन जहाजों को पारादीप एवं मूंदड़ा बंदरगाह पर पहुँचता है।
