कर्नाटक में सुपारी में लगा भयंकर रोग
21-Aug-2025 02:49 PM
कर्नाटक में सुपारी में लगा भयंकर रोग
★ कर्नाटक के सुपारी बागानों में फल सड़न रोग के कारण लगभग 50% फसल नुकसान होने की आशंका जताई गई है।
★ ऑल-इंडिया अरेकानट ग्रोअर्स एसोसिएशन के सर्वे के अनुसार, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, शिवमोग्गा, उत्तर कन्नड़, चिकमंगलूरु, दावणगेरे, तुमकुरु और कोडागु जैसे जिलों में करीब 95% किसानों की फसल प्रभावित हुई है।
★ लगातार भारी बारिश, कम तापमान और अधिक आर्द्रता के कारण फल सड़न रोग तेजी से फैला। लगभग 84% किसान भारी बारिश के चलते समय पर फफूंदनाशक का छिड़काव नहीं कर पाए, जबकि छिड़काव करने वाले किसानों को भी औसतन 30% तक नुकसान हुआ।
★ एसोसिएशन और कैंपको ने सरकार से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा के तहत भुगतान की मांग की है। सरकार के अनुसार, देश के कुल सुपारी उत्पादन में कर्नाटक की हिस्सेदारी 73% है।
★ प्राभवित में से आवक पर पड़ेगा असर जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।
