किसानों का रुख मक्का की ओर, बायोफ्यूल मांग से बढ़ी बिक्री
18-Aug-2025 10:02 AM

किसानों का रुख मक्का की ओर, बायोफ्यूल मांग से बढ़ी बिक्री
★ पिछले कुछ वर्षों से किसान दलहन और तिलहन के बजाय अनाज फसलों को प्राथमिकता देते रहे हैं, और अब मक्का की बढ़ती लोकप्रियता ने इस प्रवृत्ति को और मजबूत कर दिया है। इस खरीफ में किसानों ने पिछले पाँच वर्षों में सबसे अधिक क्षेत्रफल में मक्का की बुवाई की है।
★ नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कुल क्षेत्रफल बढ़कर 98 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो समान अवधि में 17% की वृद्धि दर्शाता है, उत्पादन भी लगातार बढ़ रहा है।
★ पिछले महीने देश ने पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य तय समय से चार महीने पहले ही पूरा कर लिया। यह उपलब्धि अधिशेष चावल और मक्का को एथेनॉल उत्पादन में लगाने के अनुकूल नीति कदमों की वजह से संभव हुई। एथेनॉल शीरे (मोलासेस) से भी बनाया जाता है।
★ एथेनॉल की बढ़ती मांग के मद्देनजर भारत अगले पाँच साल में मक्का उत्पादन को 100 लाख टन तक बढ़ाना चाहता है। इसके अलावा पोल्ट्री उद्योग की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।
★ लगातार बढ़ रही मांग से मक्का की कीमतों में बना तेजी का माहौल, नई फसल आने पर कीमतों में आई तेजी रुक सकती है परन्तु यह मंडी लम्बे समय तक नहीं टिकेगी।
★ भविष्य में नई फसल की आवक के बाद कीमतों में इथेनॉल की डिमांड के कारण कीमतें मजबूत बानी रह सकती हैं।