कैस्टर सीड उत्पादन में भारी गिरावट का संकेत, बाजार में हलचल तय

26-Apr-2025 02:38 PM

कैस्टर सीड उत्पादन में भारी गिरावट का संकेत, बाजार में हलचल तय
★ SEA के दूसरे अनुमान के अनुसार देश में 2024-25 के लिए कैस्टर सीड में भारत का कुल उत्पादन 19.76 लाख टन से घटकर महज 15.58 लाख टन रह सकता है।
★ गुजरात जो देश का सबसे बड़ा कैस्टर सीड उत्पादक राज्य है, वहां भी उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 2023-24 में जहां उत्पादन 15.74 लाख टन था, वहीं अब 2024-25 में इसके 12.26 लाख टन तक सिमटने की आशंका है।
★ राजस्थान में भी स्थिति कुछ बेहतर नहीं है। यहां उत्पादन 3.13 लाख टन से घटकर 2.71 लाख टन रह सकता है। वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उत्पादन स्थिर रहने के संकेत हैं।
★ बुवाई क्षेत्र में कमी और मौसम की अनिश्चितता के चलते कैस्टर सीड उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
★ यदि उत्पादन में कमी का यह रुझान बना रहा, तो निकट भविष्य में कैस्टर सीड के भावों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है।