कृषि मंत्री ने सुपारी में नुकसान का लिया जायजा

22-Aug-2025 09:39 AM

कृषि मंत्री ने सुपारी में नुकसान का लिया जायजा
★ एक बिमारी लगने से कर्नाटक में सुपारी की 20-40% फसल हुई प्रभावित।
★ भारत में सुपारी का उत्पादन विश्व के उत्पादन का 63% रहता है, 2023-24 में उत्पादन 14 लाख टन पहुंचा। 2022-23 के 9.5 लाख टन से अधिक।
★ कर्नाटक में सबसे अधिक 10 लाख टन होता है उत्पादन। इसके अलावा केरल, असम, मेघालय, मिजोरम व अन्य राज्यों में भी सुपारी पैदावार होती है।
★ कृषि मंत्री ने कहा की सरकार ने किसानों के हित के लिए कई कदम उठाए जैसे की आयात पर 100% शुल्क लगाया। न्यूनतम आयात भाव जो पहले 251 रुपए प्रति किलो थे को बढ़ाकर 351 रुपए/किलो करना व FSSAI के तहत आयातित माल के क्वालिटी नियम और सख्त करना।
★ साथ ही कस्टम विभाग को सर्टिफिकेट ऑफ़ ओरिजिन की अच्छी तरह समीक्षा करने को कहा।
★ इस रोग से हुए नुकसान से उत्पादन पर गहरा असर पड़ने की आशंका जिससे आयात और बढ़ेगा।
★ भारत में घटते उत्पादन के कारण निर्यातक बढ़ा सकते हैं सुपारी के भाव भविष्य में सुपारी की कीमतों में तेजी की उम्मीद।