कृषि मंत्रालय ने 45 लाख टन दलहन खरीद करने की की घोषणा
17-Mar-2025 08:36 AM
कृषि मंत्रालय ने 45 लाख टन दलहन खरीद करने की की घोषणा
★ मंडियों में सभी दलहनों की कीमतें MSP से नीचे।
★ PSS स्कीम के तहत कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु एवं अन्य कुछ राज्यों से तुवर, चना, उड़द, मसूर, मूंग खरीद की जाएगी।
★ सरकर ने तुवर, उड़द, मसूर का 100% स्टॉक खरीदने की बात भी कही।
★ दरअसल केन्द्रीय पूल में स्टॉक कई सालों के निम्न स्तर पर होने से यह घोषणा की गयी। औपचारिक रूप से चालू खरीफ सीजन में 13.2 लाख टन तुवर का खरीद लक्ष्य रखा गया जिमसें से अब तक 1.5 लाख टन की हो चुकी है खरीद।
★ 21.6 लाख टन चना, 9.4 लाख टन मसूर, 90 हजार टन रबी उड़द व 13,500 टन मूंग की खरीद की जाएगी। राजस्थान से 4 लाख टन चना खरीद प्रोपोजल आना बाकि।
★ जानकारी के लिए बता दें के 2017-18 में 45 लाख टन दलहनों की खरीद PSS के तहत की गयी थी परन्तु 2023-24 में यह घटकर 6.9, 2022-23 में बढ़कर 28.3 व 2021-22 में 30.3 लाख टन हुई थी।
★ 2023-24 में खरीद बड़ी मात्रा में घटी, कारण भाव MSP से ऊंचा होना।
★ केंद्रीय पूल में 14.5 लाख टन दलहनों का स्टॉक उपलब्ध जबकि बफर 35 लाख टन होना चाहिए। जिसमें से मूंग की मात्रा 7.5 व मसूर की 5.6 लाख टन है।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि कीमतें MSP से कम होने के कारण दलहनों की सरकारी खरीद बढ़ सकती है।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
