केंद्रीय बजट 2025 की मुख्य घोषणाएं

01-Feb-2025 11:19 AM

केंद्रीय बजट 2025 की मुख्य घोषणाएं
★ दलहनों में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने अगले 4 वर्षों तक नैफेड, NCCF द्वारा अधिक से अधिक मात्रा में तुवर, उड़द, मसूर खरीदने की अनुमति दी जाएगी।
★ बिहार में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा। जिससे मखाना उत्पादन प्रोसेसिंग में सहायता मिलेगी।
★ भारत ने जुलाई 2024 से अब तक 10 उच्चतम श्रेणी के बीज विकसित किये।
★ दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए 6 सालों का स्पेशल मिशन घोषित किया गया। 10 सालों में दलहन आत्मनिर्भरता की ओर एरिया 50% बढ़ा, सरकार ने भी अच्छी की खरीद किसानों की दलहन में इनकम बढ़ी।
★ कपास उत्पादन बढ़ाने के लिए 5 साल का स्पेशल मिशन घोषित किया गया ताकि उत्पादन बढ़ सके।
★ सरकार का फोकस लॉन्ग स्टेपल कपास उत्पादन बढ़ाने पर। कपड़ा उद्योग को भी सहायता दी जाएगी जिससे किसानों को मिले लाभ।
★ नेशनल मिशन ऑन हाई सीड एंड यील्ड के तहत नए पेस्टीसाइड और क्लाइमेट रेसिस्टेंट बीजों का इजाद किया जाएगा।
★ केंद्र ने एजेंसियों नैफेड, NCCF तुवर उड़द मसूर अधिकतम खरीद की दी मंजुती।
★ सब्जी फल पैदावार बढ़ने के लिए राज्यों के साथ योजना।
★ पूर्वी भारत में यूरिया प्लांट खोलने की योजना।
★ पूर्वी भारत (असम) में 1.27 लाख टन क्षमता का यूरिया प्लांट खोला जाएगा।