केंद्रीय बजट 2025 की वित्त मंत्री द्वारा प्रमुख घोषणाएँ
01-Feb-2025 11:37 AM
केंद्रीय बजट 2025 की वित्त मंत्री द्वारा प्रमुख घोषणाएँ
धन-धान्य कृषि योजना
★ राज्यों के साथ मिलकर 100 जिलों में लागू।
★ 1.7 करोड़ किसानों को लाभ।
★ ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर बढ़ाने पर जोर, ताकि पलायन मजबूरी न रहे।
विकसित भारत विजन
★ गरीबी उन्मूलन, युवा, किसान और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित।
★ लक्ष्य: शून्य गरीबी।
★ बजट प्रस्ताव 10 व्यापक क्षेत्रों को कवर करते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) विस्तार
★ ऋण सीमा रुपए 3 लाख से बढ़ाकर रुपए 5 लाख की गई।
★ 7.07 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा।
MSME के लिए क्रेडिट बूस्ट
★ क्रेडिट गारंटी कवर रुपए 5 करोड़ से बढ़ाकर रुपए 10 करोड़ किया गया।
★ अगले 5 वर्षों में रुपए 1.5 लाख करोड़ की अतिरिक्त क्रेडिट सुविधा उपलब्ध होगी।
★ MSMEs के लिए निवेश और टर्नओवर की सीमा 2.5X और 2X बढ़ाई गई।
