खरीफ आउटलुक: कपास उत्पादन बढ़ने की उम्मीद

16-Aug-2025 09:45 AM

खरीफ आउटलुक: कपास उत्पादन बढ़ने की उम्मीद
★ चालू खरीफ सीजन में क्षेत्रफल घटने का बावजूद भारत का कपास उत्पादन 2025-26 फसल वर्ष (अक्टूबर से) में पिछले साल से अधिक रहने का अनुमान। 
★ गुजरात और महाराष्ट्र में मूंगफली और मक्का जैसी अधिक लाभदायक फसलों की ओर रुख किया है, जिससे कपास की बुवाई में करीब 3% कमी आई है।
पिछले साल 110 लाख हेक्टेयर पर बोआई हुई थी, जबकि इस साल लगभग 107 लाख हेक्टेयर पर।
★ समय पर मानसून और जल्दी बोआई के कारण पैदावार 10% अधिक होने की उम्मीद है। कुल उत्पादन 325-330 लाख गांठ (170 किलो प्रत्येक) तक रह सकता है।
★ दक्षिण भारत (कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा) से करीब 1 करोड़ गांठ उत्पादन का अनुमान है, जो अब तक का रिकॉर्ड होगा। पिछले साल यहां से करीब 87 लाख गांठ का उत्पादन हुआ था। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बुवाई बढ़ी है, जबकि तेलंगाना में भी 5% ज्यादा बोआई हुई है।
★ मध्य भारत में गुजरात में 10% और महाराष्ट्र में 3-4% कम क्षेत्र पर कपास बोई गई है। उत्तर भारत में हालात अच्छे हैं और उत्पादन 28.5 लाख गांठ से बढ़कर अगले सीजन में 38 लाख गांठ तक पहुंच सकता है।
★ समय पर बारिश और बोआई से पैदावार बढ़ेगी और बाजार में आवक भी जल्दी शुरू होगी। कुल उत्पादन 330 लाख गांठ के आसपास (±5%) रहने का अनुमान है।
★ देखना होगा की तुड़ाई के दौरान मौसम कैसा रहता है, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मौसम की अनुकूलता के कारण गुलाबी इल्ली और सफ़ेद मख्खी का असर कम रहा।