खरीफ मोटे अनाजों की बुवाई 116.3 लाख हेक्टेयर तक पहुँची – 16.52 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी

14-Jul-2025 12:22 PM

खरीफ मोटे अनाजों की बुवाई 116.3 लाख हेक्टेयर तक पहुँची – 16.52 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी
★ देशभर में खरीफ सीजन के दौरान मोटे अनाजों की बुवाई तेज़ गति से हो रही है।
★ कृषि मंत्रालय के अनुसार 11 जुलाई 2025 तक मोटे अनाजों की कुल बुवाई 116.3 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष इसी समय 99.78 लाख हेक्टेयर थी। इस प्रकार इस साल अब तक 16.52 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में बुवाई हुई है।
~~~~~~~~
फसलवार बुवाई का विवरण इस प्रकार है:
★ ज्वार: 8.00 लाख हेक्टेयर, 0.61 लाख हेक्टेयर की वृद्धि
★ बाजरा: 44.01 लाख हेक्टेयर, पिछले वर्ष की तुलना में 14.42 लाख हेक्टेयर अधिक
★ रागी: 2.11 लाख हेक्टेयर, मामूली बढ़त 0.01 लाख हेक्टेयर
★ स्मॉल मिलेट्स (छोटे मोटे अनाज): 1.45 लाख हेक्टेयर, 0.42 लाख हेक्टेयर की कमी
★ मक्का: 61.88 लाख हेक्टेयर, 2.15 लाख हेक्टेयर की बढ़त
★ समय पर और अच्छी बारिश के चलते बाजरा और मक्का (ऊँचे भावों के कारण) की बुवाई में बड़ी तेजी आई।