खरीफ तिलहनों की बुवाई में अब तक 137.27 लाख हेक्टेयर – सोयाबीन बिजाई घटी।

14-Jul-2025 12:19 PM

खरीफ तिलहनों की बुवाई में अब तक 137.27 लाख हेक्टेयर – सोयाबीन बिजाई घटी।
★ देश में खरीफ सीजन 2025 के दौरान तिलहनों की कुल बुवाई 11 जुलाई तक 137.27 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 139.98 लाख हेक्टेयर थी। इस प्रकार तिलहनों की कुल बुवाई में 2.55 लाख हेक्टेयर की गिरावट देखी गई है।
~~~~~~~~~~
फसलवार बुवाई की स्थिति इस प्रकार है:
★ मूंगफली: 32.99 लाख हेक्टेयर, पिछले वर्ष से 4.95 लाख हेक्टेयर अधिक
★ सोयाबीन: 99.03 लाख हेक्टेयर, पिछले वर्ष से 8.75 लाख हेक्टेयर कम
★ सूरजमुखी: 0.49 लाख हेक्टेयर, मामूली वृद्धि 0.01 लाख हेक्टेयर
★ तिल: 4.48 लाख हेक्टेयर, 1.36 लाख हेक्टेयर की वृद्धि
★ नाइजर: 0.23 लाख हेक्टेयर, 0.09 लाख हेक्टेयर की गिरावट
★ अरंडी: 0.24 लाख हेक्टेयर, 0.01 लाख हेक्टेयर की वृद्धि
★ अन्य तिलहन: 0.03 लाख हेक्टेयर, 0.01 लाख हेक्टेयर की वृद्धि
★ लम्बे समय से सोयाबीन की घटी कीमतों के असर से बुवाई प्रभावित। जबकि मूंगफली और तिल की बुवाई में बढ़ोतरी देखी गई।