खरीफ दलहनों की बुवाई में 13.70 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी – कृषि विभाग

14-Jul-2025 12:17 PM

खरीफ दलहनों की बुवाई में 13.70 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी – कृषि विभाग
★ देश में खरीफ सीजन की दालों की बुवाई में इस वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
★ कृषि मंत्रालय के अनुसार 11 जुलाई 2025 तक कुल 67.09 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में दालों की बुवाई हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 53.39 लाख हेक्टेयर था। यानी इस साल अब तक 13.70 लाख हेक्टेयर की बढ़त हुई है।
~~~~~~~~
फसलवार बुवाई की स्थिति इस प्रकार है:
★ तुअर (अरहर): 25.42 लाख हेक्टेयर, पिछले वर्ष से 1.76 लाख हेक्टेयर कम
★ उड़द: 11.46 लाख हेक्टेयर, 0.08 लाख हेक्टेयर की मामूली गिरावट
★ मूंग: 23.16 लाख हेक्टेयर, पिछले साल की तुलना में 10.97 लाख हेक्टेयर अधिक
★ कुल्थी: 0.14 लाख हेक्टेयर, स्थिर
★ मौठ: 8.45 लाख हेक्टेयर, 0.62 लाख हेक्टेयर अधिक
★ अन्य दालें: 2.26 लाख हेक्टेयर, 0.46 लाख हेक्टेयर की वृद्धि
★ समय पर मानसून और बेहतर कीमतों की उम्मीद से दलहनों की बुवाई में खासकर मूंग और मौठ की हिस्सेदारी बढ़ी है। हालांकि अरहर और उड़द में थोड़ी कमी देखी गई है।
★ तुअर की घटी कीमतों के कारण किसानों का रुझान अन्य फसलों में बढ़ा।