खाद्य तेलों के अंतर्राष्ट्रीय बाजार टूटने से घरेलू बाजार हुए प्रभावित

23-Nov-2024 08:52 AM

खाद्य तेलों के अंतर्राष्ट्रीय बाजार टूटने से घरेलू बाजार हुए प्रभावित
★ मंडियों में सरसों के भाव इस सप्ताह सोमवार के मुकाबले शुक्रवार को 50-125 रुपए तक घटे।
★ दिल्ली 42% कन्डीशन भाव 50 रुपए घटकर 6500, जयपुर 100 रुपए घटकर 6600, टोंक 200 रुपए घटकर 6175 पर बंद हुआ।
★ भरतपुर में चालू सप्ताह में सोमवार के मुकाबले शुक्रवार को बाजार 130 रुपए घटकर 6220 रुपए आये।
★ पिछले एक पखवाड़े से खाद्य तेलों के अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भारी गिरावट का बना माहौल।
★ मलेशिया पाम तेल वायदा (KLCE) की कीमतों में भारी गिरावट देखी गयी।
★ सरसों की कीमतों में आई गिरावट का असर सरसों तेल पर भी पड़ा।
★ एक्सपेलर कच्ची घानी सोमवार के मुकाबले शुक्रवार को 10-40 रुपए घटे।
★ दिल्ली एक्सपेलर 30 रुपए घटकर 1335 रुपए, मुरैना कच्ची घानी 20 रुपए घटकर 1360, एक्सपेलर 1350, भरतपुर कच्ची घानी 10 रुपए घटकर 1310 व एक्सपेलर 1350 रुपए प्रति 10 किलो पर बिके।
★ सरसों डीओसी के भाव में इस सप्ताह 300-500 रुपए प्रति टन की गिरावट देखी गयी।
~~~~~~~~~~~~~~~
सोया/सोया प्लांट/सोया तेल
★ चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश में सोया प्लांट के भाव 75-100 रुपए, महाराष्ट्र में 50-140 रुपए व राजस्थान में 100 रुपए प्रति क्विंटल तक घटे।
★ सोया रिफाइंड की कीमतें इस सप्ताह 40-60 रुपए प्रति 10 किलो घटी।
★ मंडियों में सोया की बढती आवक को देख कीमतों में देखी गयी गिरावट।
★ भाव MSP से नीचे होने के कारण विभिन्न एजेंसियों द्वारा 21 नवम्बर तक 1.18 लाख टन सोया की खरीद की गयी।
★ सबसे अधिक खरीद मध्य प्रदेश से 0.56 लाख टन, तेलंगाना से 0.37, महाराष्ट्र से 0.18 लाख टन पहुंची। सरकारी खरीद और बढ़ने की उम्मीद।
★ विभिन्न मंडियों में सोया के भाव इस सप्ताह 100-200 रुपए तक घटे।
~~~~~~~~~~~~~~
सूरजमुखी/पाम तेल
★ सूरजमुखी तेल इस सप्ताह के दौरान सोमवार के मुकाबले शुक्रवार को 30-45 रुपए प्रति 10 किलो घटा।
★ तथा CPO काकीनाडा 50 रुपए की गिरावट के बाद कल 1230, पाम तेल 60 रुपए घटकर 1300, हल्दिया में पाम तेल सोमवार के मुकाबले 55 रुपए घटकर 1300 पर हुआ बंद।
~~~~~~~~~~~~~~~
★ कांडला पोर्ट पर CPO नवम्बर जो सोमवार को 1265$ था लुढककर कल 1230$/टन पर आया। RBD पामोलीन नवम्बर 1235$ से घटकर 1195$/टन पर आया।
★ घटी कीमतों का असर कपास्या तेल, राइस ब्रान तेल, तिल पर भी दिखा।
★ कुल मिलाकर अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट का असर भारतीय तेल-तिलहन बाजारों पर इस सप्ताह दिखा।