खाद्य तेलों की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी, सूरजमुखी और पाम ऑयल में 30% तक उछाल
11-Jul-2025 10:45 AM
खाद्य तेलों की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी, सूरजमुखी और पाम ऑयल में 30% तक उछाल
★ उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय (मूल्य निगरानी प्रभाग) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में प्रमुख खाद्य तेलों की औसत खुदरा कीमतों में पिछले एक वर्ष में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि पिछले एक महीने में ज्यादातर तेलों के दाम स्थिर या थोड़े घटे हैं।
~~~~~~~~~~
10 जुलाई 2025 को खुदरा मूल्य (₹ प्रति किलोग्राम):
मूंगफली तेल: ₹188.03 (1 साल पहले ₹188.91, -0.47%)
सरसों तेल: ₹176.23 (1 साल पहले ₹140.47, +25.46%)
वनस्पति: ₹157.02 (1 साल पहले ₹126.36, +24.26%)
सोया तेल: ₹146.65 (1 साल पहले ₹123.23, +19.01%)
सूरजमुखी तेल: ₹160.44 (1 साल पहले ₹122.97, +30.47%)
पाम ऑयल: ₹130.33 (1 साल पहले ₹100.43, +29.77%)
~~~~~~~
1 महीने की तुलना में बदलाव:
सरसों तेल में सबसे अधिक वृद्धि (+2.75%)
पाम ऑयल (-1.59%), सूरजमुखी तेल (-0.14%) और सोया तेल (-0.10%) में हल्की गिरावट
ग्राउंडनट ऑयल लगभग स्थिर (-0.02%)
~~~~~~~
★ सालभर में सूरजमुखी और पाम ऑयल के दामों में 30% के करीब उछाल देखा गया .
★ सरसों और वनस्पति तेल की कीमतों में भी 24–25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
★ खाद्य तेलों के आयात शुल्क में बदलाव के बावजूद कीमतें बढ़ रही है, जिससे साफ़ संकेत मिलते हैं कि बाजार पूरी तरह विदेशी बाज़ारों से प्रभावित हो रहे हैं।
