खाद्य तेलों में अब आगे क्या, कैसी रहनी चाहिए रणनीति
18-Aug-2025 05:44 PM
खाद्य तेलों में अब आगे क्या, कैसी रहनी चाहिए रणनीति
पाम तेल
★ वैश्विक बाज़ारों में तेजी का माहौल।
★ बायो-फ्यूल में बढ़ते इस्तेमाल से निर्यात हेतु उपलब्धता घटेगी और आयात घटाने के लिए इंडोनेशिया एक्सपोर्ट लेवी बढ़ा रहा है।
★ मलेशिया और इंडोनेशिया में उत्पादन में विशेष वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन निर्यात और घरेलू मांग अच्छी है।
★ आगामी दिनों में भी पाम के भाव सोयातेल से ऊँचे रहने की उम्मीद है।
★ भारतीय बाज़ार पूरी तरह विदेशों पर आश्रित है।
★ आगामी त्योहारी मांग को देखते हुए रिफाइन्ड पाम ऑयल के भाव बढ़ सकते हैं।
★ समय-समय पर मुनाफावसूली करना समझदारी होगी और स्टॉकिंग की जगह ट्रेडिंग को प्राथमिकता देना उचित रहेगा।
~~~~~~~
सोयातेल
★ अमेरिका में सोया का इस्तेमाल बायो-फ्यूल उत्पादन में बढ़ रहा है। कई देशों में सोयाबीन का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और विदेशी मांग से भी समर्थन मिल रहा है।
★ त्योहारी मांग को देखते हुए भारत में सोयातेल आयात बढ़ा है, जो स्वाभाविक था।
★ साथ ही पाम तेल के ऊँचे भाव से भी कीमतों और निर्यात को समर्थन मिल रहा है।
★ भारत में सोयाबीन की क्रशिंग रफ्तार धीमी है, जिससे विदेशी बाज़ारों पर आयात निर्भरता बढ़ी है।
★ अगर पाम के भाव ऐसे ही बढ़ते रहे तो आयात बढ़ने के बावजूद घरेलू मांग बनी रहेगी, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिलता रहेगा।
★ सरकार की मध्यस्थता और नई स्टॉकिंग/बिक्री की जानकारी देने के नियमों को देखते हुए फिलहाल स्टॉकिंग की जगह ट्रेडिंग पर ध्यान देना चाहिए।
★ भविष्य में कीमतों को और समर्थन मिलने की उम्मीद।
~~~~~~~
सन ऑयल (सूरजमुखी तेल)
★ विदेशों में सूरजमुखी फसल उत्पादन घटा है, जिसका असर क्रशिंग पर पड़ा।
★ क्रशिंग कम होने से तेल की उपलब्धता घटी और बाजार ऊँचे हुए।
★ विदेशी बाजार ऊँचे होने से भारत में आयात लागत बढ़ी है।
★ भविष्य में कीमतों को मांग से और समर्थन मिलने की उम्मीद।
~~~~~~~
सरसों तेल
★ घरेलू मांग का एक बार फिर मिलने लगा समर्थन।
★ सरसों के मजबूत भाव का कारण तेल की बढ़ती डिमांड।
★ आगे चल कर भी सरसों की डिमांड अच्छी बानी रहने की उम्मीद।
★ सरकारी एजेंसियों द्वारा की जा रहे बिक्री के बाद भी बाजार मजबूत।
★ भविष्य में सरसों और सरसों तेल की कीमतें मजबूत रहने की उम्मीद।
