KLCE कच्चा पाम तेल फ्यूचर्स: साप्ताहिक विश्लेषण रिपोर्ट

13-Jun-2025 05:07 PM

KLCE कच्चा पाम तेल फ्यूचर्स: साप्ताहिक विश्लेषण रिपोर्ट
★ सप्ताह की शुरुआत 9 जून 2025 को हल्की तेजी के साथ हुई, जहां जून अनुबंध 3909 रुपए में 5 अंक की बढ़त के साथ खुला। जुलाई 3930 (+7) और अगस्त अनुबंध 3934 (+17) पर ट्रेड हुए। लेकिन उसी दिन शाम को बाजार में दबाव देखा गया और क्लोजिंग के समय सभी अनुबंधों में गिरावट आई।
★ 10 जून को यह कमजोरी और अधिक स्पष्ट हुई। जून अनुबंध 3876 पर बंद हुआ जिसमें 44 अंक की बड़ी गिरावट दर्ज हुई। जुलाई और अगस्त दोनों अनुबंध भी 3871 पर बंद हुए, जो पिछली क्लोजिंग से 1 अंक नीचे रहे।
★ 11 जून को बाजार में स्थिरता लौटी। जून अनुबंध 3869 पर स्थिर रहा, जबकि जुलाई और अगस्त अनुबंधों में हल्की तेजी रही, दोनों में 2-2 अंक की बढ़त के साथ क्लोजिंग हुई।
★ 12 जून को बाजार ने स्पष्ट तेजी दिखाई। जून अनुबंध 3881 पर बंद हुआ जिसमें 35 अंक की बढ़त देखी गई। जुलाई 3859 (+16) और अगस्त 3849 (+10) पर बंद हुए। यह संकेत करता है कि मांग में सुधार की संभावनाएं बनी हुई हैं।
★ 13 जून को लेट मंथ अनुबंधों (जुलाई, अगस्त, सितंबर) में जबरदस्त तेजी रही। जुलाई अनुबंध 3927 पर 84 अंक ऊपर बंद हुआ। अगस्त में 88 अंक और सितंबर अनुबंध में 85 अंक की बढ़त दर्ज की गई। 
★ मलेशिया में स्टॉक बढ़ने के बावजूद यह तेजी भारत द्वारा घटाए  शुल्क और त्योहारिक मांग के निकलते हुई।