KLCE में भारी बढ़त

22-Sep-2025 09:24 AM

जय माता दी
★ आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ, माता आपको सदेव सुखी, संपन्न व स्वस्थ रखे।
KLCE में भारी बढ़त
★ आज सुबह 8 बजे मलेशिया पाम तेल वायदा (KLCE) मामूली बढ़त के साथ खुला परन्तु अब तक बाजारों में अच्छी बढ़त देखने को मिली।
★ इस खबर के लिखे जाने (09:21) तक अक्टूबर वायदा 33 रिंगिट बढ़कर 4398, नवम्बर वायदा 42 रिंगिट बढ़कर 4438, दिसंबर वायदा 39 रिंगिट बढ़कर 4464, जनवरी वायदा 42 रिंगिट बढ़कर 4484 रिंगिट दर्ज किया गया।
★ KLCE बाजारों में क्रूड पाम तेल की कीमतों में उठा-पटक जारी, यह सिलसिला लम्बे समय तक चल सकता है।