KLCE सीपीओ (क्रूड पाम ऑयल) में आज मजबूती से साथ हुआ कारोबार, क्या होगा इसका भारत पर असर

18-Aug-2025 05:23 PM

KLCE सीपीओ (क्रूड पाम ऑयल) में आज मजबूती से साथ हुआ कारोबार, क्या होगा इसका भारत पर असर
★ आज सितंबर क्लोजिंग वायदा 48 अंक बढ़कर 4,473 पर बंद हुआ। ओपनिंग 4,473 पर हुई, दिन का उच्चतम स्तर 4,489 और न्यूनतम स्तर 4,452 रहा। कारोबार का वॉल्यूम 1,017 लॉट का रहा।
★ अक्टूबर डिलीवरी 51 अंक की तेजी के साथ 4,523 पर क्लोज़ हुई। ओपन 4,515 पर हुआ, ऊँचाई 4,540 और निचला स्तर 4,494 दर्ज हुआ। इस कॉन्ट्रैक्ट में सबसे ज्यादा वॉल्यूम 10,489 लॉट का रहा।
★ नवंबर अनुबंध में मजबूती दिखी और यह 49 अंक ऊपर जाकर 4,560 पर बंद हुआ। ओपन 4,559 पर हुआ, उच्चतम स्तर 4,582 और न्यूनतम 4,529 रहा। वॉल्यूम सबसे अधिक 26,246 लॉट पर दर्ज हुआ, जो निवेशकों की बढ़ती रुचि को दिखाता है।
★ दिसंबर वायदा 45 अंक की तेजी के साथ 4,573 पर बंद हुआ। दिन का ओपन 4,560, उच्चतम स्तर 4,596 और न्यूनतम 4,545 रहा। वॉल्यूम 10,423 लॉट का रहा।
★ एक बार फिर पाम बज़ार मजबूती के साथ बढ़ रहे हैं। इंडोनेशिया में बायो फ्यूल में बढ़ी डिमांड, विश्व में पाम उत्पादन स्थिर होने और लगातार बढ़त खपत से मांग मजबूत। भविष्य में भी पाम के भाव सोयातेल से मजबूत रह सकते हैं जिसका असर भारतीय बाज़ारों पर पड़ेगा।
★ भविष्य में तेलों की कीमतें मजबूत रहने की उम्मीद।