लालमिर्च में तेजी की संभावना नहीं
01-Mar-2024 07:04 PM
नई दिल्ली (भारती एग्री एप्प)। प्रमुख उत्पादक राज्यों में नए लालमिर्च की आवक सन्तोषजनक होने एवं हाजिर में मांग सीमित बनी रहने के कारण हाल-फिलहाल लालमिर्च की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है।
चालू सीजन के दौरान देश में लालमिर्च का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में अधिक होने के समाचार है। जिस कारण से कीमतों में गिरावट बनी हुई है। गुंटूर मंडी में आज लालमिर्च तेजा का भाव 208 रुपए प्रति किलो बोला गया है जबकि आवक 70 हजार बोरी की रही।
खम्मम मंडी में लालमिर्च की आवक 50/55 हजार बोरी की रही और भाव 3 रुपए मंदे के साथ 208 रुपए पर बोले गए है। बाजार सूत्रों का कहना है कि हालांकि इस वर्ष उत्पादन अधिक रहेगा लेकिन दिसम्बर माह में हुई बेमौसमी बारिश में क्वालिटी प्रभावित हुई है। जिस कारण से अच्छी क्वालिटी के मालो की कमी रहेगी। और आवक घटने के पश्चात कीमतों में सुधार होगा।
