मूंग बिजाई विश्लेषण तारीख: 7 और 9 जुलाई 2025 तक के आंकड़े
11-Jul-2025 01:03 PM
मूंग बिजाई विश्लेषण तारीख: 7 और 9 जुलाई 2025 तक के आंकड़े
★ बुवाई में जबरदस्त उछाल, राजस्थान और तेलंगाना आगे
★ देश के प्रमुख राज्यों में इस वर्ष मूंग की बुवाई में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
~~~~~~~
राज्यवार आंकड़ों के अनुसार:
★ राजस्थान में अब तक 8.92 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले साल से 2.84 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।
★ तेलंगाना ने 0.74 लाख हेक्टेयर की बढ़त के साथ कुल 1.08 लाख हेक्टेयर में बुवाई की है।
★ गुजरात में भी 0.06 लाख हेक्टेयर की मामूली बढ़त देखी गई है।
★ महाराष्ट्र में 0.17 लाख हेक्टेयर की कमी रही।
★ इन राज्यों में कुल मिलाकर अब तक 19.08 लाख हेक्टेयर में मूंग की बुवाई हुई है, जो पिछले साल से 8.75 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ अखिल भारतीय स्तर पर मूंग की बुवाई 16.58 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुकी है, जो पिछले वर्ष से 9.85 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।
★ आई-ग्रेन इंडिया का मानना है कि खरीफ सीजन में मूंग की बिजाई बढ़ने की प्रबल संभावनाएं। समस्त दलहनों में मूंग की MSP सबसे अधिक और फसल की अवधि भी छोटी रहती हैं जिससे आगामी रबी सीजन की फसल मुख्यतः सरसों की बिजाई से ठीक पहले कटाई हो चुकी होगी। साथ ही मुख्य उत्पादक राज्यों में मूंग की सरकारी खरीद भी अच्छी मात्रा में की जाती है और आयात की भी चिंता नहीं।
