मूंग की बुवाई में जोरदार बढ़त: राजस्थान और कर्नाटक में तेजी, महाराष्ट्र में गिरावट

16-Jul-2025 05:07 PM

मूंग की बुवाई में जोरदार बढ़त: राजस्थान और कर्नाटक में तेजी, महाराष्ट्र में गिरावट
★ खरीफ सीजन 2025 में मूंग की बुवाई ने अब तक शानदार प्रगति की।
★ देशभर में 11 जुलाई 2025 तक कुल 23.16 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मूंग की बुवाई पूरी हो चुकी है, जो पिछले साल की इसी अवधि में हुई 12.19 लाख हेक्टेयर की बुवाई से 10.97 लाख हेक्टेयर अधिक है।
~~~~~~~~~~~~
प्रमुख राज्यों की स्थिति (राज्यों के कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार):
राजस्थान (14.07.2025):
★ राजस्थान में बिजाई में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई। बिजाई 19.28 लाख हेक्टेयर पहुंची, जो पिछले साल 11.18 लाख हेक्टेयर थी। यानी बिजाई में 8.10 लाख हेक्टेयर की वृद्धि।
कर्नाटक (11.07.2025):
★ अब तक 4.08 लाख हेक्टेयर में मूंग बिजाई की जा चुकी है, जबकि पिछले साल यह 3.99 लाख हेक्टेयर था यानि 0.09 लाख हेक्टेयर की मामूली बढ़त।
महाराष्ट्र (14.07.2025):
★ राज्य में 1.91 लाख हेक्टेयर में मूंग की बुवाई हुई है, जो पिछले साल 2.12 लाख हेक्टेयर थी, यानी 0.21 लाख हेक्टेयर की गिरावट।
तेलंगाना (16.07.2025):
★ 0.04 लाख हेक्टेयर की गिरावट के बाद बिजाई 0.40 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई, जबकि पिछले साल 0.44 लाख हेक्टेयर में हुई थी।
गुजरात (14.07.2025):
★ यहां इस वर्ष 0.25 लाख हेक्टेयर में मूंग की बुवाई हुई है, जो पिछले साल 0.16 लाख हेक्टेयर थी – 0.09 लाख हेक्टेयर की बढ़त।
कुल प्रदर्शन:
★ इन 5 राज्यों में कुल 25.92 लाख हेक्टेयर में मूंग की बुवाई दर्ज हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.03 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।
~~~~~~~~
★ राजस्थान और कर्नाटक जैसे राज्य इस साल मूंग बुवाई में आगे हैं, जबकि महाराष्ट्र और तेलंगाना में थोड़ी गिरावट देखी गई है।
★ अगर मौसम अनुकूल रहा, तो मूंग उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी संभव है।