मांग निकलने से सरसों में सुधार
27-Feb-2024 08:23 PM
नई दिल्ली । दिल्ली लारेंस रोड पर आज 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली। इस तेजी के साथ भाव 5400 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये। राजस्थान की जयपुर मंडी में 25 रुपए की तेजी देखने की मिली इस तेजी के साथ भाव 5350 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।
वही पर भरतपुर मंडी में 55 रुपए की तेजी देखने को मिली। इस तेजी के साथ भाव 5125 रुपए प्रति क्विंटल पर देखने की मिले। उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में 100 रुपए प्रति क्विंटल कि बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
इस बढ़ोत्तरी के साथ शमशाबाद 5800 रुपए, दिग्नेर भाव 5800 रुपए, अलवर भाव 5800 रुपए, कोटा भाव 5575 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच। मध्य प्रदेश कि मुरैना मंडी में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला।
इसके साथ मुरैना भाव 4950 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में आज 30 रुपए प्रति क्विंटल कि तेजी देखने को मिली। इस तेजी के साथ भाव 280 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।
