मूंगफली बिजाई विश्लेषण तारीख: 7 और 9 जुलाई 2025 तक के आंकड़े
12-Jul-2025 08:06 AM
मूंगफली बिजाई विश्लेषण तारीख: 7 और 9 जुलाई 2025 तक के आंकड़े
★ मूंगफली की बुवाई में जबरदस्त उछाल, गुजरात और राजस्थान ने संभाली कमान
★ वर्ष 2025 में अब तक मूंगफली (ग्राउंडनट) की बुवाई में जबरदस्त तेजी देखी गई है, विशेषकर गुजरात और राजस्थान में।
★ गुजरात में 3.50 लाख हेक्टेयर की शानदार वृद्धि के साथ बुवाई 17.59 लाख हेक्टेयर तक पहुँच चुकी है।
★ राजस्थान में 1.82 लाख हेक्टेयर की बढ़त के साथ कुल बुवाई 7.83 लाख हेक्टेयर हो चुकी है।
★ आंध्र प्रदेश में 0.34 लाख हेक्टेयर की गिरावट रही, जबकि महाराष्ट्र में भी बुवाई 0.26 लाख हेक्टेयर घटी।
★ इन चार राज्यों में अब तक कुल 26.70 लाख हेक्टेयर में मूंगफली की बुवाई हो चुकी है, जो पिछले साल से 4.73 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।
★ अखिल भारतीय स्तर पर बुवाई 26.74 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुकी है, जो 9.01 लाख हेक्टेयर की उल्लेखनीय बढ़त को दर्शाता है।
★ आई-ग्रेन इंडिया का मानना है कि मूंगफली की बिजाई इस वर्ष बढ़ सकती है। मूंगफली की सरकारी खरीद अच्छी मात्रा में की जाती है और साथ ही नमकीन में भी मूंगफली की खपत साल दर साल बढ़ रही हैं।
★ सरकारी खरीद के दौरान कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
