मूंगफली का हुआ अच्छा उत्पादन

23-Nov-2024 08:39 AM

मूंगफली का हुआ अच्छा उत्पादन
★ विदेशों से बड़ी मात्रा में तेलों का आयात होने से मूंगफली की डिमांड पर पड़ा असर, बाजार नीरस, भाव टूटे।
★ भाव MSP से नीचे होने के कारण एजेंसियों द्वारा 21 नवम्बर तक 17,113 टन मूंगफली खरीदी गयी। गुजरात से खरीद 16,776 टन व राजस्थान से 337 टन की गयी, कर्नाटक, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश में खरीद नहीं हो पायी।
★ राजकोट मंडी में मूंगफली के भाव 6000/7000, जयपुर 5200/6500, झांसी 4000/4500, महोबा 3800/4400 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं।
★ गत सप्ताह के मुकाबले मंडियों में मूंगफली के दाम 200-500 रुपए घटे, मंडियों में हो रही है मूंगफली की जोरदार आवक।
★ उत्पादन बढ़ने, आवक बढ़ने व विदेशी तेलों की उपलब्धता को देखते हुए मूंगफली में विशेष तेजी के आसार नहीं।