मगज तरबूज में गिरावट रही

01-Dec-2023 07:36 PM

नई दिल्ली । बढ़े भावों पर मांग घटने एवं मुनाफावसूली बिकवाली आने से विगत दो दिनों से कीमतों में गिरावट बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व जोधपुर में 7 स्टार सूडान का भाव 821 रुपए एवं 5 स्टार देसी का भाव 801 रुपए प्रति किलो बोला  जा रहा था जोकि आज घटकर क्रमश: 800 रुपए एवं 775 रुपए पर बोला गया है।

समयावधि में दिल्ली बाजार में भी मगज-तरबूज के भाव 15 रुपए प्रति किलो तक घटकर 830 रुपए पर बोले जा रहे हैं। गत वर्ष 1 दिसंबर को दिल्ली बाजार में मगज तरबूज का भाव 330 रुपए प्रति किलो चल रहा था।

माल की कमी होने के कारण चालू सीजन के दौरान मगज-तरबूज की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है। और अभी भी बाजार में धारणा मंदे की नहीं है। क्योंकि देसी एवं आयातित मालों का स्टॉक कम रह गया है।