महाराष्ट्र: खरीफ दलहन फसलों की बुवाई में भारी गिरावट

09-Jul-2025 08:10 AM

महाराष्ट्र: खरीफ दलहन फसलों की बुवाई में भारी गिरावट
★ महाराष्ट्र कृषि विभाग के अनुसार 7 जुलाई 2025 तक कुल 14.9 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 15.2 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 29,895 हेक्टेयर कम है।
★ प्रमुख फसल तुवर की बुवाई 10,009 हेक्टेयर घटकर 9.84 लाख हेक्टेयर रही, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 9.94 लाख हेक्टेयर था।
 मूंग की बुवाई में सबसे ज्यादा 16,583 हेक्टेयर की गिरावट दर्ज की गई है। इस वर्ष 1.78 लाख हेक्टेयर में मूंग बोई गई, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 1.94 लाख  हेक्टेयर था।
★ उड़द की बुवाई में मामूली सुधार के बाद 2024 के 2,92,134 हेक्टेयर बढ़कर 2,98,099 हेक्टेयर पहुंची। 
★ महाराष्ट्र के कई प्रांतों में बारिश की किमी से बिजाई प्रभावित हो रहे है, जो अगले चल कर चिंता का विषय बन सकती है
★ यदि आगामी दिनों में बारिश की स्थिति में सुधार नहीं होता, तो यह अंतर और बढ़ सकता है।
~~~~~~~~~~~~
कर्नाटक
★ इस राज्य के कई इलाकों खासकर महाराष्ट्र की सीमा से सटे, क्षेत्रों में भी पानी की कमी दिख रही है।
★ जानकारी के लिए बता दे कि यह दोनों राज्य तुवर के प्रभुख उत्पादक राज्य हैं अगर एक भी राज्य में फसल को कुछ भी हुआ तो यह एक बार फिर सप्लाई और डिमांड के बिच का अन्तर बढ़ा सकता है।
★ आगामी 15- 20 दिन बेहद अहम।